News jabalpur - कांग्रेस ने उपचुनाव में कांतिलाल भूरिया की जीत मनाया जश्न

मिठाई खिलाते कांग्रेस जन
धनतेरस के पहले उपचुनाव जीतकर कांग्रेस ने मनाई दीवाली
जबलपुर । झाबुआ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया की जीत पर जबलपुर में रसल चौक पर समस्त कांग्रेस पार्टी के भावी विधायक व केबिनेट मंत्री के द्वारा मिष्ठान वितरण कर सभी को बधाई दी है और इस कार्यक्रम के माध्यम से झाबुआ की जनता को भी तहे दिल से धन्यवाद दिया है ।
जीत का जश्न 

मिठाई वितरण 

विधायक लखन घनगोरिया  सामाजिक न्याय एवं  निःशक्त कल्याण मंत्री  मध्यप्रदेश शासन ने विधानसभा अध्यक्ष मध्यप्रदेश एनपी प्रजापति को मिठाई खिलाई इस अवसर पर  विधायक संजय यादव, सौरभ नाटी शर्मा, आरिफ बेग, दिनेश यादव, ताहिर अली,  मुकेश राठौर, विवेक यादव, सहजाद हुसैन, टीकाराम कोष्टा, गीता शरत तिवारी, आजम खान, आसिफ अली, राजा, रिजवान अली कोटी, रोहित यादव, राजपाल मथारू, आदित्य सराफ, आदि  शामिल रहे ।
शुक्रवार को दोपहर 1 बजे हर साल की तरह इस साल भी उजरपुरवा में गरीब बच्चों को दीवाली मनाने मिठाई और पटाखो का वितरण कांग्रेस पार्टी के सौरभ नाटी शर्मा द्वारा किया जाएगा ।

Comments