जबलपुर में रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता

जबलपुर। स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़े में रानी दुर्गावती चिकित्सालय में रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई जो स्वच्छता अभियान की थीम पर आधारित थी। निर्णायक के रूप में श्रीमति रंजना गुप्ता क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य, डॉ. निशा साहू अधीक्षक, डॉ. नीता पाराशर, डॉ. रश्मि कुरारिया, डॉ. भावना मिश्रा एवं डॉ. चारू गगराड़े ने निर्णय दिया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम कु. वंदना सरोटे, द्वितीय हेमलता, तृतीय ममता देवी तथा पोस्टर प्रतियोगिता में निशा पटेल प्रथम, पूजा नाग द्वितीय, आभा झारिया तृतीय स्थान पर रही। अन्य सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता शपथ अधीक्षक डॉ. निशा साहू द्वारा दिलाई गई। कार्यक्रम में डॉ. रश्मि भटनागर, डॉ. शिखा भटनागर, डॉ. रश्मि कुंभारे, श्रीमति रविकांत बिमटे मेट्रन उपस्थित रही।


.jpg)
Comments
Post a Comment