jabalpur news chhat puja पूर्वांचल मय हुई संस्कारधानी
![]() |
शहर में उत्तरप्रदेश-बिहार की सांस्कृतिक झलक
हाजीपुर में लागे ला बजरिया उईमे केरवा बिकाय’’
जबलपुर। शहर में 20 से अधिक स्थानों पर छठ पूजा आयोजित की गई। दोपहर बाद से ही छठव्रती महिलाएं एवं उनके पति, पुत्र सिर पर पूजा सामग्री टोकरी रखकर पूजा स्थल पर पहुंचने लगे। महिलाएं हाजीपुर में लागे ला बजरिया उईमे केरवा बिकाय, हालि देना प्रभु केरवा भईले आरधा के बेर, जोड़ा नारियलवा लेहले ऊषादेवी पुकारे लिऊगीं न सूरजमल भईले भिनसार, कांच ही बास के बहिगियां बहिनी लचकती जा, भरही त होखे ले राजैश भैया हू भार घाटे पहुंचाय, केरखा जो मंगलो शहर से बालक देले जुठियाई, रोईली बालक के मम्मी बियोग से रुरग कैसे दियाई, चुप होख तिवई से चुप होख अरग लेवो तुहार, बालक हउये हमार, परनाके हये पालक पुड़ी ये बनारस येसेन घाट छट्ठी के चढइयों जोड़ा नारियल पुंजियन मनवा के आंस। रास्ते में भोजपुरी गीत गाते हुए महिलाएं अपनी बनाई हुई बेदी में हाथ निर्मित ठेहुआ, खजूर एवं ताजे फलों से भरी हुई टोकरी, जिसमें चारों तरफ गन्ने लगे हुए थे नदी में उतरकर कमर तक पानी में डूब कर अस्तांचल सूर्य भगवान की पूजा करती रहीं और भगवान सूर्य को प्रथम अर्ध्य दिया। शहर की सभी दिशाओं में छठ मैया की जय और भोजपुरी गीत गूंजते रहे। संस्कारधानी का वातावरण पूर्वांचल जैसा लग रहा था। शहर में चारों तरफ यही नजारा था। मानों संस्कारधानी पूर्वांचल मय हो गई।
-------------------------
यहां हुए कार्यक्रम
000 अधारताल तालाब में सूर्य भगवान 108 दीपों की महाआरती हुई एवं छठ व्रती महिलाओं को समिति के द्वारा फलों की टोकरी भेंट की गई। महासंघ के संरक्षक डॉ. सीबी सिंह, अध्यक्ष कामेश्वर शर्मा, आलोक सिंह, डॉ. राजेश जायसवाल, एडवोकेट दमयंती राय, राजीव सिंह, जीपी विश्वकर्मा, एमएस सिंह, बनारसी यादव, पारसनाथ यादव, श्यामनारायण कनौजिया, केएन सिंह यादव, पार्षद प्रदीप यादव, पार्षद महेश राजपूत, पूर्व पार्षद सर्वेश मिश्रा, श्रीमती सुनीता सिंह, श्रीमती रंजना जायसवाल, श्रीमती सुनयना जायसवाल, श्रीमती निवेदिता शिवहरे आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर अजय यादव, रामायण राय, राजकुूमार त्रिपाठी, कमलेश्वर सिंह और पप्पू मिश्रा ने व्रती महिलाओं को फलों की टोकरी का वितरण किया।
000 ग्वारीघाट में भोजपुरी गीतों की संध्या का आयोजन छठ पूजा द्वारा किया गया। बिहार से आए कलाकारों ने भोजपुरी गीतों को प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष बंशीधर सिंह, सीतारमण दुबे, लोरिक सिंह, वीके सिंह, वरुण सिंह, सुमित सिंह, अदालत शर्मा, सुशील शर्मा आदि शामिल रहे।
000 कंचनपुर तालाब में कंचनपुर युवा संघर्ष समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में योगेश सिंह, संदीप राठौर, पीयूष महाराज, सुदीप राठौर, सोनू श्रीवास्तव, आनंद पटेल, राजेश सिंह, शोभित पासी, आशीष वर्मा राहुल पटेल, चंदन पटेल, रिक्की यादव ने सक्रिय योगदान दिया।
000 तिलवारा घाट में एड. मनोज सिंह, संजय चौबे, बृजेश चौबे, केएल ठाकुर, अनिल चौबे, रोहित ठाकुर, टीएल ठाकुर, दया चौबे आदि उपस्थित थे।
000 खमरिया ईस्टलैण्ड में खमरिया के वरिष्ठ महाप्रबंधक एके अग्रवाल, कांग्रेस नेता आलोक मिश्रा, शिव यादव, जयशंकर सिंह, शशिशेखर आर्या, अजय चौहान, आनंद शर्मा, संतोष सिंह, पंकज मिश्रा, अशोक सिंह, राकेश रंजन, अनिल गुप्ता, कन्हाई कुमार, संदीप कुमार, चंदन पटेल, वीर बहादुर सिंह, मुकेश कुमार, देवेश, मनीष परमहंस, संगम, सुधाकर, कमलेश, राजीव रंजन, प्रमोद, अमरेन्द्र, आनंद, ओम प्रकाश, रमेश, मुनेन्द्र भूषण, राकेश जायसवाल, सुरेश यादव, सतेन्द्र सिंह, सुजीत आदि उपस्थित थे।
000 मानेगांव में चंदू दुबे, विनोद सिंह, अशोक तिवारी, दिनेश्वर सिंह, पुष्पराज सिंह, जयशंकर सिंह, सतेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र सिंह, सुधीर दुबे उपस्थित थे।
000 रांझी बापू नगर-एसएएफ में अनिल यादव, एड. मनोज यादव आदि उपस्थित थे।
000 उदयनगर तालाब में अरविंद ओझा, ओमप्रकाश तिवारी आदि उपस्थित थे।
000 न्यू कंचनपुर बिहारी मोहल्ला-16 क्वार्टर में राजेश श्रीवास्तव, रविशंकर श्रीवास्तव, शत्रुघ्न शर्मा, उमा शंकर श्रीवास्तव, किरण सिंह, बबीता रावत आदि उपस्थित थे।
000 तीन पुलिया हनुमान मंदिर में श्रीमती ऊषा सिंह, श्रीमती कुसुम गौंड, श्रीमती कृष्णा राय, श्रीमती मीना शर्मा, श्रीमती सविता शर्मा, श्रीमती शांति गौंड, श्रीमती ललिता शर्मा आदि उपस्थित थे।
000 पुराने कंचनपुर तालाब में श्रीमती रामसिया तिवारी, श्रीमती मीना सिंह सहित कई महिलाएं शामिल रहीं।
000 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी महाराजपुर में राजीव सिंह, जगन्नाथ गुप्ता, रविन्द्र राय आदि उपस्थित थे।
000 महाकौशल नगर में विजय यादव, कमल सिंह, श्रीमती शांति सिंह, शशि भूषण सिंह, राजेश्वर सिंह चौहान, पवन सोनी, दिनेश सिंह, आशुतोष सक्सेना आदि उपस्थित थे।
000 चांदमारी तलैया में उषा चौबे, प्रमिला चौबे, विजय चौबे, रेखा चौबे, पूनम शर्मा, मंंजू शर्मा, सुनीता शर्मा, इंदु शर्मा, अंजना शर्मा, सुनीता चौबे, सविता शर्मा, शीला शर्मा, जगदीश चौबे, अजय उपाध्याय, रामेश्वर शर्मा, अजय शर्मा आदि उपस्थित थे।
000 संजीवनी नगर शाही तालाब में शीलानाथ सिंह, कपिलमुनि सिंह,
000 सुभाषनगर में अजय सिंह, डॉ. सुभाष तिवारी, जनार्दन गुप्ता, आरके विश्वकर्मा, सीएल गौतम, यतीश द्विवेदी, रवींद्र राय, डीडी पांडे, केसी शर्मा और रतन पांडे आदि उपस्थित थे।
000 संजय नगर यादव कॉलोनी में गजानंद गुप्ता, मनीष पाण्डे, रामावतार, विनय पंडित, सुग्रीव शर्मा आदि उपस्थित थे।
000 गलौआ चौक में रघुनाथ, अमित सेन, राखी साहू, किरण सेन, मुन्ना पटेल, सत्या, रूपेश झारिया, संजय मोला आदि उपस्थित थे।
000 पीएंडटी कालोनी में धर्मेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, अनीता सिंह, रश्मि सिंह, बाशा पंडित, संतोष ने छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए।
000 विभिन्न पूजा स्थलों पर उत्तरप्रदेश-बिहार महासंघ, उत्तरप्रदेश सेवा संघ, बिहार-उत्तरप्रदेश युवा महासंघ, पूर्वांचल सांस्कृतिक संघ के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए चाय-दूध एवं अल्पाहार की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर उत्तरप्रदेश-बिहार महासंघ के जवाहर सिंह, अशोक सिंह, एड. मनोज तिवारी, प्रमोद विश्वकर्मा, लल्लू सिंह, श्रीमती मीना सिंह, राजेश सिंह, श्रीमती सुनीता सिंह, डॉ. एएस ओझा, प्रेमचंद विश्वकर्मा, भोलानाथ विश्वकर्मा।
000 उत्तरप्रदेश सेवा संघ द्वारा आधारताल तालाब में भगवान सूर्य की अस्तांचल की महाआरती का आयोजन, दूध-चाय का वितरण एवं छठवृती महिलाओं को श्रीफल देकर आशीष लिया। त्रिलोकी नाथ यादव, रामानन्द यादव, सुनील यादव, छोटू यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
000 संत,जनप्रतिनिधि और राजनैतिक दलों के पदाधिकारी हुए शामिल--
कार्यक्रम में छठ मैया का आशीर्वाद लेने नर्मदा मिशन के संत भैयाजी सरकार, महापौर डॉ. स्वाति गोडबोले, विधायक अशोक रोहाणी, निगमाध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा बाल्मीक, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, पूर्व विधायक पनागर पंडित नरेंद्र त्रिपाठी, पूर्व विधायक लखन घनघोरिया, एमआईसी सदस्य कमलेश अग्रवाल, श्रीमती रेखा सिंह ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारत सिंह यादव, हाईकोेर्ट बार ऐसासियेशन के अध्यक्ष आदर्शमुनि त्रिवेदी सहित शहर के अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
000 महुआ चैनल के कलाकारों ने बांधा समां-
छठ पूजा महापर्व पर महुआ चैनल की सुप्रसिद्ध कलाकार अनामिका त्रिपाठी, आसु द केरा पंचू और मनन सिंह ने अपने भोजपुरी गीतों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि उपस्थित लोग झूम-झूम उठे। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध बुंदेली लोकगीत गायक मिठाईलाल चक्रवर्ती ने अपने बुंदेली लोकगीतों की प्रस्तुतियों से बुंदेलखंड की इंद्रधनुषी छटा बिखेरी।















.jpg)
Comments
Post a Comment