News jabalpur- ब्राह्मण महिला परिषद ने विशेष दिव्यांग बच्चों संगप्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संदेश दिया ।

 ब्राह्मण महिला परिषद ने विशेष दिव्यांग बच्चों संगप्रदूषण मुक्त दीपावली  मनाने का संदेश दिया
जबलपुर । जिन्हें किसी मोह लालच से कोई सरोकार नही होता ऐसे दिव्यांग बच्चों के साथ सार्थक दीवाली मनाकर संस्कारधानी में ये संदेश फैला रहे हैं । मौका
है जस्टिस तन्खा मेमोरियल स्कूल में बच्चों संग सार्थक दीवाली मनाई । कार्यक्रम में जैसे ही ब्राह्मण महिला परिषद के सदस्य स्कूल पहुंचे तो उन्होंने बच्चों के साथ ताल से ताल मिलाकर गानों की धुन पर जमकर डांस किया । क्लब की सदस्यों को देख बच्चों में खासा उत्साह देखा गया । इसके बाद माँ लक्ष्मी जी पूजा कर दीप जलाये बच्चों को फुलझड़ी बांटकर सुरक्षित एवं प्रदूषण मुक्त दीवाली मनाने का संकल्प दिलाया । 



इसके बाद सभी ने फुलझड़ी जलाकर समय को खुशियों के रंग से भर दिया ।
विशेष बच्चों ने रंगोली भी बनाई । जिसे देख सभी आश्चर्य चकित रह गए इतनी सुंदर कलाकारी जैसे मानो तारे जमीन पर उतर आए हों ।
इस अवसर पर अध्यक्ष कविता रिछारिया, सचिव ऊषा दीक्षित, प्राचार्य कोयली सेन, कोषाध्यक्ष प्रीती दीक्षित,
संरक्षिका गीता शरद तिवारी, आयु तिवारी, संगीता शर्मा,प्राची,मंजू , दीपाली, प्रतिभा, कल्पना तिवारी, आशा ,ममता तिवारी आदि मौजूद रहे । 

Comments