jabalpur update-

वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड लंदन में दर्ज हुआ नाम, यूनाइटेड किंगडम, एशिया व स्विट्जर्लैंड की टीम ने की सराहना
नर्मदा शोध व विभिन्न प्रसंगों पर छः वर्षो से कार्य कर रहे त्रिरत्न युवा शोधार्थी डॉ. अर्जुन शुक्ला ने वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड लंदन में अपना नाम दर्ज करवाकर आज सम्पूर्ण संस्कारधानी को पुनः गौरवान्वित कर दिए । जनवरी 2014 से जनवरी 2021 तक के रात-दिन की अटूट मेहनत ने इन 07 वर्षो में प्राप्त 68 अवार्ड के साथ डॉ. अर्जुन का नाम आज वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड लंदन में दर्ज हो गया । डॉ. अर्जुन को सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता व वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड के प्रेसिडेंट श्री संतोष शुक्ला व एडिटर मयंक गुप्ता द्वारा ऑनलाइन दिया गया व यूनाइटेड किंगडम, एशिया व स्विट्जर्लैंड की टीम ने डॉ. अर्जुन के अवार्ड का विश्व रिकॉर्ड बनने की सराहना की । शासकीय विज्ञान महाविद्यालय जबलपुर के पूर्व छात्र एवं शोधार्थी व शासकीय मो. ह. गृह विज्ञान महाविद्यालय के प्राणिशास्त्र विभाग में शिक्षण सेवाएं दे रहे डॉ. अर्जुन ने हाल ही में 62 सम्मान प्राप्त करने का एशिया व इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड भी बना चुके है । डॉ. अर्जुन ने बताया कि वर्ष 2014 में एम. एससी प्राणीशास्त्र में स्वर्ण पदक के साथ शुरुआत की थी ऐसा रिकॉर्ड बनाने का कोई लक्ष्य नहीं था बस हमेशा कुछ नया सीखने की आदत से आज इस मुकाम तक पहुँच गये, डॉ. अर्जुन का कहना है कि काम चाहे जितना छोटा हो उसे पूरी प्लानिंग के साथ यदि हम करते है तो हमे जीवन में सफलता अवश्य मिलेगी । शोध सभी करते है किसी के शोध में गहराई तो किसी के शोध में चौड़ाई होती है, मेरा शोध हमेशा जन सामान्य के लिए रहा । डॉ. अर्जुन वन विभाग में सेवारत पिता नर्मदा प्रसाद शुक्ला व मनोरमा के सुपुत्र है । डॉ. अर्जुन ने बताया कि उन्हें शोध कार्य की प्रेरणा भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता एवं श्री राम फाइनेंस कंपनी में सेवारत अपने बड़े भाई कृष्ण गोपाल "मोनू" एवं ब्योहारी से पहली बार 12वीं में टॉप 10 में अपनी जगह बनाकर विन्ध्य गौरवान्वित करने वाले छोटे भाई मोहित के अटूट मेहनत से मिली । डॉ. अर्जुन ने शासकीय ओ.ऍफ़.के महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ. रीता भंडारी के निर्देशन पर डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की । डॉ. अर्जुन एक मात्र रिसर्चर है जिन्हें इंडियन टेलीविज़न व बॉलीवुड द्वारा सम्मानित किया गया है साथ ही नर्मदा रत्न, विज्ञान भूषण, उत्कृष्ट वैज्ञानिक, विज्ञान रत्न, यूथ आइकॉन ऑफ़ इंडिया व फेम आइकॉन जैसे अवार्ड से देश-विदेश के विभिन्न संस्थानों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है












@ अमित सोनी फोटोजर्नलिस्ट

Comments