Jabalpur update
करोना को है हराना तो मास्क सेनेटाइजर और दूरी जरूर है बनाना : अशोक रोहाणी
जबलपुर । सर्व हित शिक्षा समिति के अध्यक्ष इंजीनियर प्रभात दुबे और केंट क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी के द्वारा रांझी क्षेत्र में दर्शन सिंह मोनी तिराहा से सभी व्यापारियों एवं राहगीरों को 1100 मास्क का वितरण किया गया । और लोगो को सर्व हित शिक्षा समिति के द्वारा विधायक एवं समिति अध्यक्ष ने जागरूकता लाने लोगो को करोना से बचने के लिए शारीरिक दूरी, मास्क का लगातार उपयोग और सेनेटाइजर का समय समय पर हाथो को साफ करना बेहद जरूरी है यदि किसी को वैक्सीन लग भी गई हो तब भी करोना की गाईडलाइन का पालन हर किसी को करना है । कार्यक्रम में अशोक ईश्वरदास रोहाणी, सर्वहित शिक्षा समिति के अध्यक्ष इंजीनियर प्रभात दुबे, संस्था के सचिव ओम तिवारी,डॉ अजय विश्वकर्मा ए टू जेड संचालक एवं अजय सिंह हेड डॉ लाल पैथोलॉजी का सहयोग रहा । शहीद भगत सिंह मंडल अध्यक्ष दामोदर सोनी, आदि मौजूद रहे ।



.jpg)
Comments
Post a Comment