News Jabalpur

*मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आगमन आज* जबलपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आज बुधवार 25 अगस्त को दोपहर 2 बजे वायुयान से जबलपुर आगमन होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान यहाँ मनमोहन नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में वैक्सीनेशन सेंटर जायेंगे, इसके बाद मुख्यमंत्री श्री चौहान चंडाल भाटा स्थित कोरोनॉ कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण करेंगे तत्पश्चात शाम 4 बजे वायुयान द्वारा भोपाल रवाना होंगे।

Comments