Dr. arjun shukla Jabalpur

आई.एन.एस.सी. कर्नाटक ने अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार से किया डॉ. अर्जुन का सम्मान
जबलपुर । शासकीय मो. ह. गृह विज्ञान महाविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभाग में कार्यरत विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉ. अर्जुन को इंस्टिट्यूट ऑफ़ स्कॉलर कर्नाटक ने अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया l इंस्टीट्यूट ऑफ स्कॉलर्स एक उभरता हुआ तकनीकी पेशेवर संगठन है। जिसका उद्देश्य विद्वानों, शिक्षाविदों और पेशेवरों को जोड़ना एवं विभिन्न क्षेत्रों में ज्ञान के प्रसार के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान और इंजीनियरिंग समुदाय की सेवा करना है। आई.एन.एस.सी. के डायरेक्टर नन्जेश बेन्नुर ने डॉ. अर्जुन के अब तक के शोध कार्य एवं शैक्षणिक गतिविधियों के आधार पर सम्मानित किया साथ ही डॉ. अर्जुन को पेशेवर सदस्य के रूप में इंस्टीट्यूट ऑफ़ स्कॉलर की आजीवन सदस्यता भी प्रदान की गई एवं इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेस के रिव्युवर भी नियुक्त किये गए l

Comments

Popular Posts