Rotary club of Jabalpur 29.07.2021
विश्व बाघ दिवस के अवसर पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से बच्चों को किया जागरूक
जबलपुर । विश्व बाघ दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर के द्वारा आहूजा रोटरी हॉल में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया । उपस्थित अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया । इसके बाद प्रसिद्ध डॉक्यूमेंट्री फिल्मकार फरहान खान की डॉक्यूमेंट्री फिल्म द किंगडम ऑफ टाइगर दिखाई । विशेष अतिथि डॉक्टर बसंत मिश्रा सीनियर वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर ने मसाई मारा और सीरंगठी अफ्रीका के जंगल में अपने अनुभव साझा किए । भारत वर्ष में वन्य जीवों पर क्या प्रभाव हुआ है । और चीता अफ़्रीका में कैसे सुरक्षित है । इस पर विस्तृत रोशनी दी । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती अंजना तिर्की डीएफओ जबलपुर डिवीजन तथा डिप्टी डायरेक्टर कान्हा बफर जोन रह चुकी है । उन्होंने कान्हा के जंगल की संरचना, वनस्पति वन्य जीव के संतुलन पर व्याख्यान दिया । अंजना तिर्की ने बताया वन प्वाइंट 1.8 मिलियन स्पीशीज में से एक टाइगर है । वो हमारे ईको सिस्टम का महत्वपूर्ण हिस्सा है । बाघों की जनगणना :- 2006-1411 2010-1706, 20124-2226, 2018-2967 बाघ है, विश्व के 80% बाघ भारत में है । कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर जतिन धीरावानी ने उपास्थित अतिथि और कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटेरियन्स का आभार प्रदर्शन किया । रोटरी क्लब अध्यक्ष मनु शरत् तिवारी ने सभी को बाघ दिवस एवं रोटरी जंगल प्लांटेशन कार्यशाला अटेंड करने का स्मृति पत्र प्रदान किया एवं बाघ जंगल में सुरक्षित रहे । इसका संकल्प दिलाया । इस अवसर पर कोषाध्यक्ष नितिन पालीवाल, गीता शरत् तिवारी, सुखवर्ष सहगल, सरलाधार,एनके श्रीवास्तव, आशुतोष बाजपेई, पुनीत हांडा, डॉक्टर अंकित अग्रवाल, दीप मुखर्जी, भवानी मिश्रा, अविनाश पाठक, नीरू ज्ञान आहूजा, प्रशांत कर्मवीर, हिमांशु राय, समीर कनाडे, रोहन कोहली, विभव माहेश्वरी, की उपस्थिति उल्लेखनीय रही ।

.jpg)
Comments
Post a Comment