राईट टाउन स्टेडियम में गोपाल भार्गव द्वारा थाना प्रभारी अरविंद चौबे को सम्मानित किया
![]() |
| राईट टाउन स्टेडियम में गोपाल भार्गव द्वारा थाना प्रभारी अरविंद चौबे को सम्मानित किया |
गणतंत्र दिवस पर
भव्य
एवं
गरिमामय
समारोह
आयोजित
हुआ
पंचायत एवं ग्रामीण
विकास
मंत्री
श्री
भार्गव
ने
किया
ध्वजारोहण
शानदार मार्चपास्ट और
मनोहारी
सांस्कृतिक
कार्यक्रमों
ने
मोह
लिया
मन
जबलपुर
26 जनवरी 2018
गणतंत्र दिवस के
अवसर पर आज
यहां पं.रविशंकर
शुक्ल स्टेडियम राइट
टाउन में भव्य
एवं गरिमामय समारोह
सम्पन्न हुआ। समारोह
के मुख्य अतिथि
प्रदेश के पंचायत
एवं ग्रामीण विकास
तथा सामाजिक न्याय
एवं नि:शक्तजन
कल्याण मंत्री श्री गोपाल
भार्गव ने राष्ट्रीय
ध्वज फहराया और
परेड की सलामी
ली।
श्री भार्गव
ने खुली सफेद
जिप्सी में कलेक्टर
महेशचन्द्र चौधरी और पुलिस
अधीक्षक शशिकांत शुक्ला के
साथ परेड का
निरीक्षण किया। तदुपरान्त उन्होंने
मुख्यमंत्री श्री शिवराज
सिंह चौहान के
गणतंत्र दिवस संदेश
का वाचन किया।
इस मौके पर
सशस्त्र बलों ने
हर्ष फायर किए
तथा पुलिस बैण्ड
ने राष्ट्रगान की
धुन बजाई। मुख्य
अतिथि श्री भार्गव
ने तिरंगे के
तीन रंगों के
गुब्बारे मुक्त गगन में
छोड़े।
इस मौके
पर सशस्त्र बलों
एवं अन्य प्लाटून
ने शानदार मार्चपास्ट
किया। मार्चपास्ट में
आईटीबीपी, एसएएफ, जिला पुलिस
बल (पुरूष एवं
महिला), नेशनल कैडेट कोर
की पांच प्लाटून,
स्काउट एण्ड गाइड
तथा छठवीं वाहिनी
एसएएफ का बैण्ड
दल शामिल था।
परेड का नेतृत्व
रक्षित निरीक्षक दिलीप सिंह
परिहार ने किया।
मुख्य अतिथि श्री
भार्गव ने परेड
की सलामी ली
तथा परेड के
उपरान्त विभिन्न प्लाटूनों के
कमाण्डर्स से परिचय
प्राप्त किया। उन्होंने स्वतंत्रता
संग्राम सेनानियों को शाल
व श्रीफल भेंट
कर उन्हें सम्मानित
किया। लोकतंत्र सेनानियों
को भी श्री
भार्गव ने सम्मानित
किया। इस मौके
पर कलापथक दल
द्वारा मध्यप्रदेश गान प्रस्तुत
किया गया। इस
अवसर पर श्री
भार्गव ने दो
बसों को हरी
झण्डी दिखाकर जबलपुर
दर्शन बस सेवा
का शुभारंभ भी
किया।
नयनाभिराम नृत्यों ने
दर्शकों
का
दिल
जीता
समारोह में स्कूली
छात्र-छात्राओं ने
नयनाभिराम नृत्य प्रस्तुत किए।
आदिवासी विकास विभाग के
एकलव्य विद्यालय बरबटी के
बच्चों ने अपने
नृत्य में विविध
मधुर भाव संजोए
हुए सहज-सरल
आदिवासी जीवन का
प्रस्तुतीकरण किया। इस नृत्य
में आदिवासी अंचल
के कर्मा, लहकी
तथा झूमर का
फ्यूजन था। सेवा
भारती के गुरूकुल
छात्रावास के परम्परागत
राजस्थानी परिधानों में सुसज्जित
बालक-बालिकाओं ने
केसरिया बालम आओ
रे, पधारो म्हारे
देस गीत पर
मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया।
मॉडल हायर सेकेण्डरी
स्कूल के पारम्परिक
नागा वेशभूषा धारण
किए बालक-बालिकाओं
ने उत्तर पूर्व
में स्थित नागालैण्ड
की जनजातीय संस्कृति
को जबलपुर की
धरती पर जीवंत
कर दिया। काफी
देर तक चले
इस नृत्य के
दौरान बच्चों ने
अपना ऊर्जा-स्तर
बनाए रखा। नवोदय
विद्यालय बरगी नगर
के छात्र-छात्राओं
ने प्रदेश की
जनजातियों में प्रचलित
लोक-नृत्य प्रस्तुत
किया। नगर निगम
जबलपुर प्रशासित एल.एन.
यादव स्कूल रांझी
व कन्या शाला
घमापुर के जोश
से लबरेज बच्चों
ने तीव्र गति
पर नृत्य प्रस्तुत
किया। इस शानदार
नृत्य ने दर्शकों
को जैसे बांध
लिया था। नृत्य
के दौरान बच्चों
के चमकते चेहरों
से उनके ह्मदय
की प्रसन्नता झलक
रही थी। कार्यक्रम
की इस सर्वाधिक
प्रभावी प्रस्तुति ने दर्शकों
की खूब तालियां
बटोरीं। इस मौके
पर दाउदी बोहरा
समाज के बैण्ड
दल ने भी
पूर्ण साज-सज्जा
के साथ शानदार
बैण्ड वादन प्रस्तुत
किया।
चित्ताकर्षक झांकियों
ने
प्रदर्शित
की
सरकार
के
सरोकारों
की
झलक
समारोह में विभिन्न
शासकीय विभागों ने जनहितैषी
योजनाओं पर केन्द्रित
चित्ताकर्षक झांकियां प्रदर्शित कीं।
सहकारिता विभाग की झांकी
ने प्रदूषण रहित
ई-रिक्शा के
उपयोग से पर्यावरण
संरक्षण का संदेश
दिया। सामाजिक न्याय
एवं नि:शक्तजन
कल्याण विभाग की झांकी
दिव्यांगों के लिए
बाधारहित वातावरण के निर्माण
पर केन्द्रित थी।
इस झांकी में
गायन-वादन की
जिम्मेदारी भी दिव्यांगों
ने स्वयं ही
संभाल रखी थी।
आदिवासी विकास विभाग की
झांकी में अनुसूचित
वर्गों के बच्चों
के सर्वांगीण विकास
के लिए उन्हें
मुहैया कराई जा
रही सहूलियतों को
रेखांकित किया गया।
कृषि विभाग की
झांकी भावान्तर योजना,
जिला उद्योग केन्द्र
की झांकी स्वरोजगार
योजनाओं, पीएचई की झांकी
रूफ वाटर रिचार्जिंग
तथा स्वास्थ्य विभाग
की झांकी मातृ-शिशु सुरक्षा
पर केन्द्रित थी।
नगर निगम जबलपुर
की झांकी में
नागरिकों को अपने
परिवेश में स्वच्छता
बनाए रखने के
लिए संकल्पित होने
के संदेश को
रेखांकित किया गया
था। जिला पंचायत
की झांकी में
ग्रामीण विकास विभाग द्वारा
संचालित विभिन्न योजनाओं की
झलक प्रस्तुत की
गई थी।
महिला
एवं बाल विकास
विभाग की झांकी
बचपन बचाओ देश
बनाओ की थीम
पर आधारित थी।
सफेद घोड़ों पर
सवार “बाल विवाह
रोको अभियान” की
ब्राण्ड एम्बेसेडर गायिका इशिता
और स्वच्छता ब्राण्ड
एम्बेसेडर बाल फिल्म
अभिनेत्री श्रेया इस झांकी
की अगुवाई कर
रहीं थीं। शिक्षा
विभाग की झांकी
में सर्व सुविधायुक्त
विद्यालय, स्वच्छता, स्मार्ट क्लास
और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
को इंगित किया
गया था। केन्द्रीय
जेल की झांकी
में बंदी पुनर्वास
के लिए की
जा रही पहल
और जीवन पथ
के अंधेरे में
नवदीप जलाने के
संकल्प को प्रदर्शित
किया गया था।
वन विभाग की
झांकी मुख्यत: वृहद्
वृक्षारोपण अभियान और नर्मदा
संरक्षण पर केन्द्रित
थी। इनके अलावा
उद्यान विभाग, श्रम विभाग
तथा पूर्व क्षेत्र
विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा
भी झांकियां प्रदर्शित
की गर्इं।
ये रहे अव्वल
परम्परानुसार
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने
वाली सभी शिक्षण
संस्थाओं को मुख्य
अतिथि मंत्री श्री
गोपाल भार्गव ने
पुरस्कृत किया। मार्चपास्ट में
सशस्त्र बलों में
आईटीबीपी प्रथम, जिला पुलिस
बल द्वितीय तथा
जिला पुलिस बल
(महिला) तृतीय स्थान पर
रहे। बिना शस्त्र
मार्चपास्ट में भागीदारी
करने वाले दलों
में एनसीसी नेवल
विंग प्रथम, एनसीसी
सीनियर गल्र्स विंग द्वितीय
तथा एनसीसी जूनियर
गल्र्स विंग तृतीय
स्थान पर रहे।
झांकियों में महिला
एवं बाल विकास
विभाग ने पहला
स्थान पाया जबकि
कृषि एवं केन्द्रीय
जेल की झांकियां
दूसरे स्थान पर
रहीं। तीसरा स्थान
जिला पंचायत की
झांकी को मिला।
मुख्य अतिथि पंचायत
एवं ग्रामीण विकास
मंत्री श्री भार्गव
ने विजेताओं को
पुरस्कार प्रदान किए।
ये हुए सम्मानित
गणतंत्र दिवस समारोह
में मुख्य अतिथि
श्री भार्गव ने
राष्ट्रीय तथा राज्य
स्तर पर उल्लेखनीय
उपलब्धि हासिल करने वाले
अधिकारियों को सम्मानित
किया। राईट टाउन स्टेडियम में गोपाल भार्गव द्वारा थाना प्रभारी अरविंद चौबे को सम्मानित किया ।
राष्ट्रीय स्तर
पर उपलब्धि प्राप्त
करने पर सीईओ
जिला पंचायत हर्षिका
सिंह, प्रभारी संयुक्त
संचालक सामाजिक न्याय एम.एस.मरकाम
व व्याख्याता पीएसएम
जबलपुर डॉ रामनरेश
पटेल एवं एसएएफ
के प्रधान आरक्षक
के.व्ही. प्रसन्ना
को सम्मानित किया
गया। राज्य स्तरीय
उपलब्धि के लिए
श्रीप्रकाश चतुर्वेदी व डॉ
परवीन कुरैशी, सम्पदा
सराफ, सोनल पण्डा
और सुरभि जैन
सम्मानित हुए। विभिन्न
उपलब्धियों के लिए
पुलिस विभाग तथा
अन्य विभागों के
अधिकारियों एवं कर्मचारियों
को भी सम्मानित
किया गया। इनके
अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों
के आयोजन में
उल्लेखनीय योगदान के लिए
उपेन्द्र यादव तथा
श्रेष्ठ संचालन के लिए
प्रदीप दुबे और
संदीपा स्थापक को भी
सम्मानित किया गया।
समारोह में महापौर
डॉ स्वाति गोडबोले,
जिला पंचायत अध्यक्ष
मनोरमा पटेल, जबलपुर विकास
प्राधिकरण के अध्यक्ष
डॉ विनोद मिश्रा
तथा एमआईसी सदस्य
श्रीराम शुक्ला व दुर्गा
उपाध्याय उपस्थित थे। इस
दौरान आईजी अनंत
कुमार सिंह एवं
डीआईजी बी.एस.चौहान भी मौजूद
थे। कार्यक्रम का
संचालन प्रदीप दुबे और
संदीपा स्थापक ने किया।


.jpg)
Comments
Post a Comment