news jabalpur-प्रथम स्नान एवं माॅं नर्मदा पूजन के साथ माघ महोत्सव प्रारंभ्भ

प्रथम स्नान एवं माॅं नर्मदा पूजन के साथ माघ महोत्सव प्रारंभ्भ 
प्रथम स्नान एवं माॅं नर्मदा पूजन के साथ माघ महोत्सव प्रारंभ्भ 
जबलपुरः- दिव्य माघ मास के प्रथम दिन माॅं नर्मदा नट ग्वारीघाट में पूज्य संतो द्वारा माॅं नर्मदा पूजन तथा प्रथम स्नान कर माघ माहोत्सव का शुभारंभ किया गया जो कि सम्पूर्ण माघ मास तक अनवरत चलेगा । कल्पवास के क्रम में प्रातः द्वादश ज्योर्तिलिंग  रूद्राभिषेक दोपहर तीन बजे से मंचीय कार्यक्रम संत समागम सायः महाआरती एवं रात्रि कालीन वृन्दावन की रासलीला सुबह भौर में स्वच्छता अभियान अनवरत चलेगा, कल्पवासी माॅं नर्मदा के तट पर ठहर कर तपस्या साधना, भजन आदि करेगें स्नान से पूर्व कलश यात्रा की शोभा यात्रा बड़ी संख्या में मातृशक्तियों ने पूज्य संतो के सानिध्य में एवं वेद पाठी ब्राम्हणों के श्वस्ती वाचन के स्वरों के साथ झण्डा चैक ग्वारीघाट से उमाघाट तक निकाली तत्पश्चात भगवती माॅं नर्मदा की पूजन जगतगुरू द्वाराचार्य  स्वामी राघवदेवाचार्य पूज्य संत बालक दास जी महाराज गाडरवारा  स्वामी सनातन जी महाराज अयोध्या स्वामी सुदर्शन दास जी, स्वामी रामभारती जी स्वामी रामकेश्वानंद जी पं0 भूपेन्द्र दुबे आचार्य राधेश्याम शास्त्री पं0 प्रकाश दुबे, रामजी अग्रवाल, रामसेवक यादव विनोद दुबे आचार्य जुगलकिशोर शास्त्री पं0 मनीष दुबे  रमेश श्रीवास मुरलीधर दुबे, चंद्रभूषण उपाध्याय शारदा प्रसाद राय आदि बड़ी संख्या मे संत एवं तीर्थ पुरोहित श्रद्वालु उपस्थित रहे । संयोजक पं0 ओंकार दुबे ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्वालुओं को माघ मेला महोत्सव में भाग लेकर पुन्य लाभ अर्जित करने की अपील की है । 

Comments