poster contest jbp-राष्ट्रीय युवा सप्ताह जिला स्तरीय प्रतिस्पर्धा संपन्न
![]() |
| राष्ट्रीय युवा सप्ताह जिला स्तरीय प्रतिस्पर्धा संपन्न |
राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अन्तर्गत जिला स्तरीय विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का भव्य आयोजन संपन्न .....
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के आध्यात्मिक पिता थे-स्वामी विवेकानंद.....प्रो.कपिलदेव मिश्र
राष्ट्रीय सेवा योजना जबलपुर के तत्वावधान में एवं नेहरु युवा केन्द्र के सहयोग से श्रीजानकीरमण महाविद्यालय,जबलपुर में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अन्तर्गत जिला स्तरीय विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का भव्य आयोजन किया गया। प्रतिस्पर्धाओं के पूर्व युवा संवाद आयोजित किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रानीदुर्गावती विष्वविद्यालय के कुलपति प्रो.कपिलदेव मिश्र ने स्वामी विवेकानंद के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाष डालते हुए कहा कि, ‘‘स्वामी विवेकानंद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम आध्यात्मिकता के पिता थे। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री शरद भाई पालन ने स्वामी विवेकानंद के दार्षनिक पक्ष पर प्रकाष डाला। कार्यक्रम के विषिष्ट अतिथि श्रीजानकीरमण महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ.अभिजात कृष्ण त्रिपाठी ने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को हर युग में प्रासंगिक होना बताया तदोपरांत प्रतिस्पर्धाओं का आरंभ हुआ। भाषण प्रतियोगिता जिसका विषय ‘‘राष्ट्र निर्माण में युवाओं का योगदान एवं स्वामी विवेकानंद का प्रेरणादायक जीवन रहेगा’’था इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रतीक्षा कौरव होमसांईस महाविद्यालय द्वितीय स्थान सर्वेष पटेल श्रीजानकीरमण महाविद्यालय,तृतीय स्थान सूर्यप्रताप सेंट अलाॅयसिस महाविद्यालय ने प्राप्त किया । निणार्यक की भूमिका प्रो.राजेन्द्र ऋषि, श्री अभिमन्यू जैन,नेहरु युवा केन्द्र के अधीक्षक श्री सुधाकर गौर, यू.एस.दुबे ने निभाई तथा संचालन डाॅ.देवांषु गौतम ने किया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ज्योति साहू हितकारिणी डेन्टल महाविद्यालय द्वितीय स्थान अरुण कुमार हितकारिणी इंजीनियरिंग महाविद्यालय,तृतीय स्थान रजनी मेहरा मानकुंवर बाई महाविद्यालय ने प्राप्त किया। निणार्यक की भूमिका रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डाॅ.अरुणा एवं डाॅ.शंपा जैन ने निभाई । निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वैष्णवी सूर्यवंषी आयुर्वेदिक महाविद्यालय द्वितीय स्थान सोनाली पटेल होमसांईस महाविद्यालय,तृतीय स्थान आकांक्षा सिंह चैहान आदर्ष विज्ञान महाविद्यालय ने प्राप्त किया। निणार्यक की भूमिका रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डाॅ.नरेन्द्र कोष्टी, डाॅ.राजा तिवारी, डाॅ.अजय कोष्टा ने निभाई। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तनूजा सिंह आयुर्वेदिक महाविद्यालय द्वितीय स्थान हिमांषु सिंगोरे सेंट अलाॅयसिस महाविद्यालय,तृतीय स्थान सृष्टि कनोजिया होमसांईस महाविद्यालय ने प्राप्त किया। निणार्यक की भूमिका रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डाॅ.रेखा अग्रवाल, ममता सहगल ने निभाई । पंजीयन एवं परिणाम तालिका बनाने में डाॅ.हर्षित द्विवेदी, हेमंत सोंधिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समस्त कार्यक्रम का संचालन जिला संगठक रासेयो, डाॅ.आनंद सिंह राणा ने किया एवं आभार रासेयो कार्यक्रम अधिकारी श्री नीरज पटेल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो.एच.एस.पटैेल, राज सागरी डाॅ.कौषल दुबे, डाॅ.राहुल बोहरे, डाॅ.मनीष तिवारी, डाॅ.अनामिका सिंह, श्रीमती आंकाक्षा,डाॅ.बालकृष्ण, डाॅ.गंगाधर त्रिपाठी,राजीव चैरसिया आदि का योगदान रहा। समस्त प्रतिस्पर्धाओं में 25 महाविद्यालयों के हर विद्या में प्रथम स्थान पर आये 100 रासेयो स्वंयसेवकों के साथ अन्य स्वयंसेवकों ने सहभागिता की।


.jpg)
Comments
Post a Comment