श्री गुरु गोबिन्द साहिब के प्रकाश पर्व में निकला भव्य नगर संकीर्तन जुलूस
खालसा पंथ के सृजक, भारतीय धर्म संस्कृति की रक्षार्थ, स्वतंत्रता की बलिदेवी पर माता पिता, चार पुत्रों सहित सब कुछ बलिदान करने वाले दसवें सिख गुरूगोबिंद सिंह की 351वीं पवित्र जयंती के अवसर पर 10 दिली गुरूपर्व का शानदार आगाज हुआ। 66 वर्षो की परंपरानुसार रविवार दोपहर 1 बजे से गुरूद्वारा प्रेमनगर से भव्य नगर संकीर्तन जुलूस निकाला गया। जुलूस का शुभारंभ मप्र शासन के पूर्व मंत्री हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू सदर गुरूद्वारे के प्रधान सरदार नछत्तर सिंह, जबलपुर के पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर जुलूस प्रारंभ कराया। हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, गुरूद्वारे के प्रधान सरदार नछत्तर सिंह, पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला ने गुरूगं्रथ साहिब के समक्ष मत्था टेका। इस मौके पर हजारों की संख्या में सिख समाज के प्रबुद्धजन सहित अन्य धर्मालंबियों ने भी इस धर्ममय आयोजन में हिस्सा लिया। आयोजन समिति के सरदार कुलवंत सिंह, प्रभजोत सिंह, मेजर सिंह, लखवीर सिंह, कौमी सिंह, हरिन्दर सिंह, रेखी, हरजीत सिंह सूदन, कुलवंत सिंह कंक, गुरूदेव सिंह पांधे, रोमी सिंह, गुरवीर सिंह आदि बड़ी संख्या में सिख धर्मालंबी उपस्थित थे। |
Comments
Post a Comment