news jabalpur-दिव्यांग कलाकार श्रेयस और बनारस के अभय शर्मा के प्रदर्शन की हुई जमकर सराहना

दिव्यांग कलाकार श्रेयस और बनारस के अभय शर्मा के प्रदर्शन की हुई जमकर सराहना
दिव्यांग कलाकारों की संगीतमय प्रस्तुति ने किया हर किसी को मन्त्र मुग्ध
शहर को साफ और स्वच्छ बनाने दिव्यांग कलाकारों ने दिया स्वच्छता का संदेश
मानस भवन में स्वच्छता कि शाम-दिव्यांगों के नाम का भव्य आयोजन
दीप प्रज्वलन के साथ महापौर डॉ श्रीमती स्वाती सदानंद गोड़बोले और अन्य अतिथियों ने किया कार्यक्रम का शुभारम्भ
शहर के दिव्यांग कलाकार श्रेयस और बनारस के अभय शर्मा के प्रदर्शन की हुई जमकर सराहना
जबलपुर । नगर निगम द्वारा वंदन पुनर्वास संस्था के सहयोग से मानस भवन प्रेक्षागृह में आज दिनांक 24 दिसम्बर दिन रविवार को शाम 05 बजे से दिव्यांगों की शाम स्वच्छता के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वच्छता पर आधारित इस भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर डॉं. श्रीमती स्वाती सदानंद गोडबोले, एम.आई.सी. सदस्य श्रीमती दुर्गा देवी उपाध्याय, चिकित्सक श्री पवन स्थापक, एवं दिव्यांग राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध स्टैंडअप आर्टिस्ट दि ग्रेट इंडियन लाफ्टर चेलेंज फेम श्री अभय शर्मा (बनारस) के द्वारा द्वीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस अवसर पर महापौर डॉं. श्रीमती स्वाती सदानंद गोडबोले ने बनारस से आए दिव्यांग कामेडियन श्री अभय शर्मा एवं शहर के दिव्यांग कलाकार श्री श्रेयस का स्वागत कर सम्मान किया। उन्होंने दिव्यांगों की शाम स्वच्छता के नाम संगीतमय एवं मनोरंजनयुक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आव्हान किया कि प्रेक्षागृह में जितने भी लोग उपस्थित हैं वे सभी संकल्प लें कि जबलपुर शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में नम्बरवन बनाएँगे। महापौर ने शहर के नागरिकों से भी इस मंच के माध्यम से आग्रह किया कि नगर निगम के द्वारा संचालित स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के अभियान में अपनी भागीदारी कर शहर को साफ स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि संस्कारधानी जबलपुर का नाम देश दुनिया के पटल पर झंडा फहरा सके। इस मौके पर कामेडियन श्री अभय शर्मा ने भी लोगों का मनोरंजन करते हुए स्वच्छता के लिए हाथ बढ़ाने और संकल्प लेने का आव्हान किया। इस दौरान स्वच्छता एवं सुमधुर गीत संगीत की प्रस्तुति की गयी जिसकी सराहना उपस्थितिजनों के द्वारा तालियों की गड़गड़ाहट से की गयी। इस मौके पर शहर के वे स्वयं सेवी संस्थाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया जो दिव्यांगों के लिए हमेषा समर्पित रहती है तथा उनके उत्थान एवं उज्जवल भविष्य के लिए दिनरात कार्य करते रहते हैं। ऐसे सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया। इस मौके पर नगर निगम के अपर आयुक्त श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, वंदन पुनर्वास के पदाधिकारी श्री संदीप रजक भी उपस्थित रहे। 

Comments