news jabalpur-कर्मों में भिन्नता के बावजूद आत्मा से सब हैं एक
![]() |
| एकात्म यात्रा |
कर्मों में भिन्नता
के
बावजूद
आत्मा
से
सब
हैं
एक
– स्वामी
मुक्तानंद
जी
कृषि विश्वविद्यालय में
एकात्म
यात्रा
का
स्वागत
कृषि विश्वविद्यालय
के सभाकक्ष में
स्वामी मुक्तानंद जी महाराज
ने अपने पाण्डित्यपूर्ण
भाषण में आदि
शंकराचार्य के दर्शन
पर प्रकाश डाला।
उन्होंने जगतगुरू शंकराचार्य के
दर्शन की वर्तमान
प्रांसगिकता का बड़ा
ही प्रभावी वर्णन
किया। स्वामी जी
ने अपने उद्बोधन
में कहा कि
सभी मनुष्य में
एक ही आत्मा
हालाकि उनके कर्म
अलग-अलग हो
सकते हैं। उन्होंने
सन्यासियों के त्याग
तथा उनके द्वारा
समाज को दिए
गए योगदान को
अतुलनीय बताया। स्वामी जी
ने उपस्थित लोगों
को सन्यासियों के
वेश में छद्म
सन्यासियों से सावधान
रहने की सलाह
दी। एकात्म यात्रा
प्रारंभ करने को
पुण्य का कार्य
बताते हुए स्वामी
जी ने मुख्यमंत्री
शिवराज सिंह चौहान
को दीर्घायु होने
का आशीर्वाद किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ
में पनागर विधायक
श्री सुशील तिवारी
इंदु ने यात्रा
की लोकप्रियता तथा
इसको मिल रहे
जनसमर्थन को अद्भुत
बताया। यात्रा के प्रदेश
संयोजक डॉ जामदार
ने यात्रा के
बारे में तथा
आदि शंकराचार्य से
जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
दी।
कार्यक्रम के अध्यक्ष
तथा जवाहरलाल नेहरू
कृषि विश्वविद्यालय के
कुलपति श्री बिसेन
ने अपने सम्बोधन
में उपस्थित संतों,
जनप्रतिनिधियों तथा विश्वविद्यालय
के प्रबुद्धजनों का
स्वागत किया। उन्होंने कहा
कि एकात्म यात्रा
में एकत्रित हुए
जनों से आज
सभागार में ऋषि
एवं कृषि का
अद्भुत समन्वय हुआ है।
उन्होंने वेदों को हमारे
ज्ञान-विज्ञान का
आधार बताया।
कार्यक्रम का प्रारंभ
दीप प्रज्जवलन तथा
संतों व विशिष्टजनों
के स्वागत से
हुआ। अंत में
भाजपा के जिला
अध्यक्ष श्री शिव
पटेल ने उपस्थित
लोगों को संकल्प
दिलाया तथा आभार
सुभाष तिवारी ने
व्यक्त किया।
एकात्म
यात्रा का स्वागत
करने शहर में
उमड़ा जनसैलाब
एकात्म यात्रा ने
अपने अगले चरण
में जबलपुर शहर
में प्रवेश किया।
यात्रा का स्वागत
करने अपार जनसमूह
उपस्थित था। लोगों
ने आदि गुरू
शंकराचार्य की चरण
पादुका के दर्शन
बड़ी आस्था से
किया तथा पुष्पवर्षा
करते हुए यात्रा
रथ का स्वागत
किया। इस दौरान
यात्रा का स्वागत
करने महापौर डॉ
स्वाति सदानंद गोडबोले, विधायक
अंचल सोनकर, विधायक
अशोक रोहाणी, जनप्रतिनिधि
एवं बड़ी संख्या
में श्रद्धालु उपस्थित
थे।


.jpg)
Comments
Post a Comment