news jabalpur-स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नागरिकों को दिया स्वच्छता का संदेश
![]() |
| महिलाओं के समक्ष नाट्यलोक संस्था द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गयी। |
स्वच्छता सर्वेक्षण 2018
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नागरिकों को दिया जा रहा है लगातार स्वच्छता का संदेश
जबलपुर । स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के अंतर्गत शहर के नागरिकों में जागरूकता लाने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया जा रहा है। महापौर डॉं. श्रीमती स्वाती सदानंद गोडबोले की पहल एवं निगमायुक्त श्री वेदप्रकाश के मार्गदर्शन में आज दिनांक
29 दिसम्बर को नाट्य लोक सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था द्वारा समदड़िया मॉल के सामने, सिविक सेन्टर जबलपुर में दोपहर 12ः30 बजे स्वच्छता की शपथ दिलाई गई एवं नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के डॉं. आनंद सिंह राणा, श्रीमती अभिलाषा शुक्ला एवं योजना के छात्र-छात्रायें एवं एवं क्षेत्रीय नागरिकों, बच्चों एवं महिलाओं के समक्ष नाट्यलोक संस्था द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गयी।
![]() |
| नाट्य लोक सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई |
इसी प्रकार द्वितीय प्रस्तुति चौधरी मोहल्ला, ठक्करग्राम संत रविदास मंदिर के सामने जबलपुर में दोपहर 02 बजे स्वच्छता की शपथ दिलाई गयी एवं नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम में संत रविदास मोहल्ला समिति के अध्यक्ष राकेश चौधरी, सचिव काशी मास्टर सहित क्षेत्रीय नागरिकों, बच्चों एवं महिलाओं के समक्ष नाट्यलोक संस्था द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गयी। तथा तृतीय प्रस्तुति लकड़गंज तिराहा, बेलबाग जबलपुर में संध्या 4 बजे स्वच्छता की शपथ दिलाई गई एवं नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद हीरा बाई, किन्नर समाज सहित क्षेत्रीय नागरिकों, बच्चों एवं महिलाओं के समक्ष नाट्यलोक संस्था द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गयी। नाट्य लोक के नाट्य निर्देशक दविन्दर सिंह ग्रोवर के साथ विनय शर्मा, रवीन्द्र मुरहार, पराग तेलंग, जितेन्द्र सिंह राणा, शैलेन्द्र सिंह राजपूत, कु. मनीषा तिवारी ने प्रस्तुति दी।



.jpg)
Comments
Post a Comment