24 से 27 फरवरी तक होंगे नाट्य मंचन

24 से 27 फरवरी तक होंगे नाट्य मंचन
24 से 27 फरवरी तक होंगे नाट्य मंचन
जबलपुर। समागम रंगमंडल के तत्वावधान में 11 वां कश्यप नारायण झा स्मृति नाट्य समारोह आगामी 24 से 27 फरवरी 2018 तक तरंग प्रेक्षागृह रामपुर में आयोजित किया गया है। जिसमें प्रथम दिवस 24 फरवरी को पटना की प्रस्तुति लाल पान की बेगम, 25 को रंग त्रिवेणी भोपाल की प्रस्तुति तीसरा मंतर, 26 फरवरी को हम थियेटर भोपाल की प्रस्तुति लाल हरदौल और 27 फरवरी को समागम रंगमंडल जबलपुर द्वारा अगरबत्ती नाटक का मंचन किया जाएगा। 

Comments