सांई महायज्ञ में शामिल हुए बालीवुड व आकाशवाड़ी के कलाकार

 सांई महायज्ञ में शामिल हुए बालीवुड व आकाशवाड़ी के कलाकार
जबलपुर। सारथी द्वार कचनार सिटी में चल रहे सांई महायज्ञ पादुका पूजन असंख्य शिवलिंग निर्माण के अंतिम दिन पूर्ण आहुति व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बडंÞी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ कलाकार स्टार आयुष्मान भव: फेम कपिल श्रीवास्तव, आकाशावाड़ी गायक रवि श्रीवास्तव, अंतरराज्जीय  नृत्यागंना ऋषिका बर्मन जागरणकर्ता सीमा शर्मा ने अपनी उपस्थिति व प्रस्तुति से जहां एक ओर यज्ञ प्रांगण को मंत्रमुग्ध किया। वहीं बच्चों द्वारा स्चछता को लेकर अनेक विषयों में प्रस्तुतिया दी। इस मौके पर समाज सेवी सीमा पचौरी ने सभी  को पुरस्कृत किया। 

Comments