news jabalpur-मुख्यमंत्री ने असंगठित मजदूरों के लिए श्रम पोर्टल का किया शुभारंभ

web sit opning by shivraj singh chouhan in panagar
                राज्य स्तरीय असंगठित मजदूरों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश असंगठित श्रम सेवा पोर्टल का क्लिक के माध्यम से शुभारंभ किया। पोर्टल के शुभारंभ के साथ ही मजदूरों के पंजीयन की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गयी। श्री चौहान ने कुछ ऐसे मजदूर भाईयों को उनके पंजीयन कार्ड की प्रतिकृति भेंट की।
ग्यारह श्रमिकों को किया हितलाभों का वितरण

                मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मेलन में असंगठित क्षेत्र के ग्यारह श्रमिकों को विभिन्न योजना के तहत स्वरोजगार स्थापित करने के लिए हितलाभों का वितरण किया। इसमें पांच श्रमिकों को स्वरोजगार स्थापित करने मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना, तीन महिला श्रमिकों को प्रसूति सहायता योजना एवं एक हितग्राही को मृत्यु सहायता योजना का लाभ दिया गया। जबकि दो श्रमिकों को -रिक्शा हेतु एक लाख 56 हजार तथा एक लाख 60 हजार की राशि के चैक प्रदान किए।

Comments