news jabalpur- speech diliverd shivraj singh chouhan in panagar
![]() |
| speech diliverd shivraj singh chouhan in panagar |
मुख्यमंत्री ने
मजदूरों
के
कल्याण
के
लिए
ऐतिहासिक
घोषणाएं
कीं
खुद का घर,
बच्चों
की
फीस,
इलाज
से
लेकर
स्वरोजगार
भी
मुहैया
कराने
का
वादा
किया
पनागर में राज्य
स्तरीय
असंगठित
श्रमिक
सम्मेलन
सम्पन्न
जबलपुर
24 फरवरी 2018
मुख्यमंत्री श्री शिवराज
सिंह चौहान ने
कहा कि प्रदेश
के मजदूरों की
बेहतरी के लिए
सरकार संकल्पबद्ध है
और इस दिशा
में ठोस कदम
उठाए जाएंगे। उन्होंने
कहा कि मजदूर
देश-प्रदेश के
निर्माण में महती
भूमिका निभाते हैं। उनके
कठोर परिश्रम के
चलते ही मध्यप्रदेश
विकास के पथ
पर अग्रसर हुआ
है। प्रदेश की
विकास दर और
कृषि विकास दर
में हुई वृद्धि
में सर्वाधिक योगदान
मजदूरों का ही
है।
कार्यक्रम
में वन मंत्री
एवं जिले के
प्रभारी मंत्री डॉ गौरीशंकर
शेजवार, श्रम राज्य
मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बालकृष्ण
पाटीदार, सूक्ष्म, लघु और
मध्यम उद्यम राज्य
मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय
सत्येन्द्र पाठक, चिकित्सा शिक्षा
राज्य मंत्री (स्वतंत्र
प्रभार) शरद जैन,
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष
विनोद गोंटिया तथा
विधायक प्रतिभा सिंह, नंदिनी
मरावी, अशोक रोहाणी,
महाकौशल विकास प्राधिकरण के
अध्यक्ष प्रभात साहू, जबलपुर
विकास प्राधिकरण के
अध्यक्ष डॉ विनोद
मिश्रा, मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग
एवं अल्पसंख्यक वित्त
विकास निगम के
उपाध्यक्ष एस.के.मुद्दीन, जिला पंचायत
अध्यक्ष मनोरमा पटेल और
पनागर नगरपालिका अध्यक्ष
रीना आनंद जैन
मौजूद थे। कार्यक्रम
में महामण्डलेश्वर स्वामी
अखिलेश्वरानंद गिरि की
उपस्थिति भी उल्लेखनीय
थी। इस दौरान
पूर्व मंत्री अजय
विश्नोई व हरेन्द्रजीत
सिंह बब्बू, भाजपा
नगर अध्यक्ष जी.एस.ठाकुर,
भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष
शिव पटेल, पूर्व
विधायक निशीथ पटेल एवं
पूर्व भाजपा ग्रामीण
अध्यक्ष आशीष दुबे
भी मौजूद थे।


.jpg)
Comments
Post a Comment