mahashivratri celebration

डीजे की धुन में निकली भगवान शिव की बारात

डीजे की धुन में निकली भगवान शिव की बारात
जबलपुर। वुमेन एरा क्लब के तत्वाधान में होटल कृष्णा में डीजे की धुन पर बडे ही धूमधाम से भगवान शिव की भव्य बारात निकाली गई। भजन कीर्तन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सभी महिलाए काले वस्त्र में नजर आई।
 शिव विवाह में महिलाओं ने शिवगणों की वेशभूषा धारण की। महिलाआें ने बडे ही धूम से शिव विवाह प्रस्तुत कर कार्यक्रम में धार्मिक रंग भर दिए।  विवाह के प्रश्चात महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के गेम्स खेले। इस मौके पर जसवीर चौपरा, तनु अरोरा, अंशु नैयर, नीरा कुमार, शिखा और नम्रता भाटिया आदि क्लब की सदस्य मौजूद रही। 

Comments